प्रदेश सरकार के खिलाफ रायगढ़ भाजपा ने खोला मोर्चा, सांसद सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी....
धान खरीदी सहित किसानों को हो रही अन्य समस्याओं को देखते हुए शुक्रवार को भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। इस बात को लेकर भाजपा ने कलेक्टोरेट का धेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सांसद गोमती साय पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता सहित पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी भी दी।
इससे पहले चक्रधर नगर चौक के पास भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इक्ट्ठा हुए और वहां सभा भी की। इस समय उन्होंने जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वे वहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टोरेट का धेराव करने पहुंचे।
इसके बाद यहां से पैदल नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट तक पहुंचे। यहां पुलिस के द्वारा उन्हें भीतर जाने से रोका गया, तो कलेक्टोरेट के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया गया।
जिन्हें अस्थायी रूप से बनाए गए जेल मिनी स्टेडियम में ले जाकर सभी की गिरफ्तारी की गई। इस दौरान सांसद गोमती साय, भाजपा नेता ओपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जवाहर नायक, गुरूपाल भल्ला, आशीष ताम्रकर सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी लगाया आरोप:-
विदित हो कि धान खरीदी को लेकर किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से बताया था कि गिरदावरी के नाम पर किसानों का पहले रकबा कम किया गया, फिर प्रदेश सरकार की व्यवस्था से धान खरीदी को लेकर किसानों को कई तरह की समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। जिसे लेकर आज प्रदेश भर में किसानों की समस्याओं को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन करने का आह्वन किया था।
भूपेश बघेल जी विपक्षी नेता की तरह काम कर रहे हैं- ओपी चौधरी
कलेक्टोरेट घेराव से पूर्व धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा कि मनीराम किसान भाई आत्महत्या कर लीस, काबर करीस, ओकर रकबा कटौती करे रीहिस, पर एमन क कहत हे, वो हर किसान नहीं हे, शराबी हे। इसने संवेदनहीन बात करत हे। अभनपुर में, कोरला में किसान आत्म हत्या कर लीस, ओला कांग्रेस के नेता धनेन्द्र साहू जो प्रदेश के अध्यक्ष रीहीस कांग्रेस वो क कह दिस ये मानसिक रूप से विक्षिप्त हे, इसने एमन बात करत हें, इसने संवेदनहीनता करत हें।
एमन रकबा ल काटत हें, बोरा नी देत हें। भूपेश सरकार समस्या पैदा करत हें। इसने स्थिति पूरा छत्तीसगढ़ में निर्मित कर देहें, भूपेश बघेल जी ऐति ओती आरोप लगाथे। भाजपा के जो सरकार रहिस हे ओघनी केन्द्र में जो कोटा रहिस वो 24 लाख मिट्रिक टन के कोटा रहिस चावल के, लेकिन पिछले साल जब यहां कांगे्रस के सरकार रहिस वोकर बाद मोदी जी के केन्द्र सरकार हर 24 लाख के जगह में 28.1 लाख मीट्रिक टन चावल के कोटा दे हे। जो हर भाजपा के समय ले भी ज्यादा हे। लेकिन ये भूपेश बघेल जी विपक्षी नेता की तरह काम करथे। मुख्यमंत्री बने हे फिर भी समझ नि पात हे और सीधा केन्द्र ल चिट्टी लिख दे हे, अगर मे जो बात बोले हो वो हर गलत होही त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ल मै चुनौती देत हों, कि मोर ऊपर मानहानि के दावा करे। अगर जो मे बात बोलत हो ओमन सही होंही तो जनता के सामने, छत्तीसगढिय़ा भाई, बहिनी मन के सामने जाएं अऊ जनता के सामने माफी मांगे।