बिजली करंट लगने से हुई थी मौत, बिलजी विभाग के जेई और कर्मचारी पर मामला दर्ज
बसना थाना अंतर्गत मझलीमाटी ब्रीज के आगे बिजली करंट लगने से एक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 04 जून 2020 के शाम 7.00 बजे लक्ष्मी निषाद अपने लेबरो के साथ घटना स्थल में जेई ढालेन्द्र ठाकुर से बिलजी काटने का परमीट लेकर मझलीमाटी ब्रीज के आगे 6- 7 पोल में लगे एलटी कन्डकटर के सभी सर्विस वायरो को निकाल कर कनेक्टर बॉक्स लगवा रहा था.
काम करते समय अचानक बिजली का करंट आने से अभिशेष साहू पिता ध्रुवो साहू उम्र 23 साल निवासी छिंदपाली को करंट लग गया और बिजली के पोल से नीचे गिर गया. जिसके बाद अभिशेष साहू को प्राथमिक ईलाज के लिए सीएचसी बसना लाया गया जहां डाक्टर साहब द्वारा उसे मृत घोषित किया गया.
पुलिस द्वारा मामले की मर्ग जांच के दौरान गवाहो कथनो एवं पीएम रिपोर्ट के अनुसार पाया गया कि बिजली विभाग के जेई ढालेन्द्र ठाकुर तथा उसके अधिनस्थ कर्मचारी समलुराम ठाकुर परिचालक श्रेणी 01 की ड्यूटी घटना स्थल में लगाई गयी थी परंतु उक्त दोनो कर्मचारी घटना स्थल पर मौजूद नही थे जिसके कारण यह घटना घटित हुई. प्रकरण में ढालेन्द्र ठाकुर और समलुराम ठाकुर के विरूध्द अपराध धारा सदर का घटित पाये जाने अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.