जिंदल पॉवर लिमिटेड में हुवी मौत के लिए कलेक्टर ने दिए दंडाधिकारी जांच के आदेश...
सरोज कुमार राठिया की मृत्य के मामले को लेकर कलेक्टर ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने एसडीएम घरघोड़ा को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं। 30 दिसंबर 2020 को मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में हुई दुर्घटना में सरोज कुमार राठिया की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में कलेक्टर ने दंडाधिकारी जांच का आदेश देते हुए 30 दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन देने कहा है।
कलेक्टर भीम सिंह ने श्रमिक सरोज कुमार राठिया की 30 दिसम्बर 2020 को मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में हुई दुर्घटना में मृत्यु के मामले में एसडीएम घरघोड़ा को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये है। कलेक्टर सिंह ने विभिन्न बिंदुओं पर 30 दिन के भीतर जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है।
ज्ञात हो कि 30 दिसम्बर 2020 को दोपहर 12.25 बजे मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड तमनार, जिला रायगढ़ में कार्यरत सरोज कुमार राठिया को संयंत्र में काम के दौरान घटित दुर्घटना से गंभीर आंतरिक चोटे आई थी। जिसे फोर्टिस सावित्री नगर अस्पताल तमनार ले जाया गया था, जहां ईलाज के दौरान श्रमिक की मौत हो गई थी।