किराएदार को बिना बताये तोड़ दिया मकान. - CG Sandesh

किराएदार को बिना बताये तोड़ दिया मकान.

थाना सारंगढ में केडिया चौंक के राजेश अग्रवाल पिता स्व. दीनदयाल अग्रवाल के द्वारा शिकायत किया गया है कि वह तथा उसका परिवार 1993 से स्वर्गीय विश्वनाथ बानी के मकान में किराएदार है। शनिवार को विश्वनाथ बानी का पुत्र दिलीप बानी अचानक ही मजदूरों को लेकर आया तथा मकान को तोड़ना प्रारंभ कर दिया है, जिससे वह तथा उसका परिवार मकान के गिरने की आशंका से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं |

राजेश अग्रवाल ने आगे बताया की. उक्त मकान मालिक द्वारा मकान तोड़ने के लिए नगरपालिका या फिर किसी अम्य सक्षम न्यायालय से अनुमति नहीं ली गई है ।राजेश ने सारंगढ थाने में परिवार को सुरक्षा प्रदान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है. वहीं दूसरी ओर मकान मालिक के अनुसार उसने किराएदार को मौखिक रूप से मकान खाली करने को कई बार कहा था लेकिन उसने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में बह मकान को तोड़ने के लिए मजबूर है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें