ग्रीन सपोस ने जीता खैरखुटा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल - CG Sandesh

ग्रीन सपोस ने जीता खैरखुटा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल

ग्राम खैरखुटा में आयोजित किये गए क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया और अंतिम 04 में सपोस ,गबौद ,अरेकेल,और लाखागढ़ रही ।जिसमें लाखागढ़ को पराजित कर सपोस और अरेकेल को पराजित कर गबौद फाइनल में प्रवेश किया।



फाइनल मुकाबले में एक ही पंचायत के दोनों गांव के बीच रोमांचक मुकाबले में सपोस विजेता और गबौद उप विजेता रही। सपोस टीम की तरफ स फाइनल मैच में कप्तान अशोक यादव और युवा हरफनमौला राकेश बघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर के इस महा मुकाबले में अर्धशतक लगाया।

विजेता टीम सपोस को प्रथम पुरस्कार 12000/- रुपये नगद एवं कप और उप विजेता टीम गबौद को 7000/- रुपये एवम कप प्रदान किया गया।।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें