बसना : कायतपाली में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट. - CG Sandesh

बसना : कायतपाली में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम कायतपाली में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि बिरेन्द्र सिदार बुढादेव समाज का अध्यक्ष है. 24 जनवरी 2021 के प्रात: 09.00 बजे घर से निकलकर ग्राम कायतपाली बुढादेव पूजा पाठ करने 11.00 बजे गया था.


 


जहाँ कायतपाली का रोहित सिदार, कैलाश सिदार मिलकर बिरेन्द्र सिदार के साथ पुरानी रंजिश वश की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर लकड़ी को फेंककर मारपीट किया जिससे उसके माथे में चोंट लगा वह गिर गया, बेहोश हो गया.

इसके बाद बिरेन्द्र सिदार के दोस्त लोग 112 को फोन कर बुलाये जिन्हें 112 से शासकीय अस्पताल बसना लाया गया. घटना को नरेश कुमार नेताम, लालसाय नेताम, लक्ष्मीबाई नेताम देखे एवं बीच बचाव किये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें