महासमुंद : आज 434 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया कोविड का ट... - CG Sandesh

महासमुंद : आज 434 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया कोविड का टीका

जिला चिकित्सालय महासमुन्द से 06 अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों में आज सरकारी और निजी संस्थानों के स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 के टीकें लगाए जा रहे है। आज महासमुन्द जिला अस्पताल में 57 स्वास्थ्य कर्मियों को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में 80, पिथौरा में 57, बसना में 80, बागबाहरा में 18, महासुन्द शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 82 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकें लगाए गए। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अरविन्द गुप्ता ने बताया कि आज कुल 434 स्वास्थ्य कर्मियों का टीका हुआ। टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी को जिला अस्पताल सहित दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा और सरायपाली से हुई थी। अब तक 1365 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण किया जा चुका है। बतादें कि प्रथम चरण में जिले में 8989 स्वास्थ्य कर्मियों, महिला एवं बाल विकास, आॅगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नगरीय निकाय के सफाई कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाना हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें