महासमुंद : कलेक्टर ने धान खरीदी को लेकर ली बैठक, धान उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश
कलेक्टर डोमन सिंह ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में खाद्य अधिकारी जिला विपणन अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक की गई धान खरीदी और धान उठाव की जानकारी ली। अधिकारियो ंने बताया कि अब तक लगभग 67 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी हैं। समय-सीमा में धान खरीदी के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने धान उठाव में तेजी लानें के निर्देश दिए। उन्होंने धान के भुगतान के संबंध में भी पूछा। उन्होंने 2019-20 के शेष वास्तविक धान उठाव के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी नितीश कुमार त्रिवेदी, सहायक खाद्य अधिकारी अनिल जोशी, जिला विपणन अधिकारी सी.आर. जोशी और को-आॅपरेटिव अधिकारी के.एल. नायक उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें