बसना : लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ... - CG Sandesh

बसना : लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

बसना पुलिस ने 25 जनवरी 2021 को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम जमनीडीह से जमदरहा जाने के रोड किनारे लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित करते पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचने से मौके पर शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये तथा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा जो लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था।


पुलिस ने बताया कि मौके पर आरोपी बिहारी चौहान ग्राम जमनीडीह के कब्जे से 04 नग सफेद झिल्ली में 200-200 हाथ भठ्ठी से बनी महुआ शराब कुल 800 एमएल कीमती 120 रूपये तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 36(C) अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें