विजय बसंत हुवे गणतंत्र दिवस पर सम्मानित..कोरोनाकाल मे विशिष्ट कार्य एवं समाजहित में दिए 2.5 एकड़ भूमि हेतु महिला विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने दिया प्रशस्ति पत्र.....
72 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला प्रबंधन ने समाजहित में विशिष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को साल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया गया।
कोरोनकाल में विशिष्ट कार्य करने वाले एवं किसान हित मे 2.5 एकड़ ज़मीन दान करने वाले विजय बसंत हुवे सम्मानित:-
सारंगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक ग्राम पंचायत गुडेली के समाजसेवी विजय बसंत ने वैश्विक महामारी कोरोनकाल में स्वयं के व्यय जरूरतमंदों तक कच्चा राशन एवं गर्म भोजन लगातार पहुंचाने का बीड़ा उठाया था जिसके लिए जिला प्रशासन ने साल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया।

किसान हित मे किया 2.5 एकड़ जमीन दान:-
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धान खरीदी के सफल संचालन हेतु अपनी निजी 2.5 एकड़ जमीन को जनहित में दान करने वाले विजय बसंत को उनके इस कार्य के लिए भी महिला एवं बल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि विजय बसंत वर्तमान सेवा सहकारी समिति गुडेली के वर्तमान अध्यक्ष भी है और उनकी धर्मपत्नी तुलसी बसन्त जिला पंचायत क्रमांक- 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं। इससे पहले भी प्रशासन द्वारा विजय बसंत को इनके अन्य सामाजिक कार्यों के लिए तहसील एवं जिला स्तर पर विभिन्न सामाजिक संघटनो द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है।
कॉंग्रेस में नव प्राण और जोश डालने का नव विकल्प विजय बसंत:-
विगत कुछ समय मे विजय बसंत की लोकप्रियता युवाओं में इस कदर बढोत्तरी हुवी है कि सारंगढ़ अंचल में दबे जुबान से सभी विजय बसंत को आगामी समय मे सबसे बेहतरीन नेता और कॉंग्रेस को मजबूती देने वाले शख्स के रूप में मानने लगे हैं। और हो भी क्यों नही क्योंकि समाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी छवि बेहद साफ रही है। और दूसरी तरफ पत्रकार बिरादरी के सम्मान और स्नेह उन्हें अन्य नेताओं से अलग और आगे खड़े करती है।