बागबाहरा : दो स्थानों से अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

बागबाहरा : दो स्थानों से अवैध शराब जप्त.

बागबाहरा पुलिस ने 27 जनवरी 2021 को ग्राम जुनवानी कला की महिला समुह द्वारा फोन से सूचना दिया गया कि आरोपिया चन्द्रकला यादव को 08 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़कर नांगीन डोगरी के नीचे उसके घर के सामने रखे है.


जिसपर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर महिला समुह द्वारा पकड़े गये शराब एवं आरोपिया चन्द्रकला यादव पति पुरन यादव उम्र 40 साल, जुनवानी कला के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक डिब्बा 15 लीटर वाली में भरी हाथ भट्ठी की महुआ शराब करीबन 08 लीटर कीमती 1600 रूपये को जप्त कर आरोपिया का कृत्य धारा 34(2) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

तथा पिथौरा चौक में अवैध शराब ले जाते गगन चन्द्राकर पिता स्व0 सुन्दर लाल चन्द्राकर उम्र 38 साल साकिन वार्ड नं0 04 थानापारा बागबाहरा के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला में भरी 16 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक में 180/180 एमएल भरी हुयी जुमला 2880 एमएल कीमती 1920 रूपये को जप्तकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(A) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.




अन्य सम्बंधित खबरें