बागबाहरा : 10 किलो गांजा के साथ एक महिला व पुरूष गिरफ्तार.
27 जनवरी 2021 को बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की होण्डा एक्टीवा स्कूटी क्र0 CG 04 LV 3587 में एक महिला व पुरूष को गांजा तस्करी करते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान NH353 पिथौरा चौक बागबाहरा पर उडिसा की ओर से एक सफेद रंग की होंडा एक्टीवा स्कूटी क्र. CG 04 LV 3587 आया जिन्हे घेराबंदी कर रोका गया. जिसमें एक पुरूष एक महिला बैठे थे.
जिनका नाम सुनिल निषाद पिता निर्मल निषाद उम्र 25 साल एवं पिछे बैठी महिला नम्रता निषाद पति सुनिल निषाद उम्र 27 साल साकिनान शंकर नगर सिविल लाईन रायपुर छ0ग0 का रहने वाला बताये.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक भूरा रंग कि बैग के अंदर ग्यारह पैकेटों जो खाखी रंग से टेंपिंग किया हुआ 11 किलो गांजा मादक पदार्थ कीमती 1,10,000 रूपये, एक परिवहन की सफेद रंग की होण्डा एक्टीवा पुरानी स्तेमाली क्रमांक CG 04 LV 3587 कीमती 50,000 रूपये मोबाइल जुमला कीमती 1,66,250 रूपये जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कृत्य धारा 20(ख) NDPS ACT ,29 NDPS ACT का घटित करना पाया जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.