बसना : साल्हेतराई के पास पेड़ से टकराकर पलटी कार, मामला दर्ज
थाना बसना अंतर्गत ग्राम साल्हेतराई के पास कार चालक द्वारा तेज रफ्तार चलाते हुये पेड़ से टकराकर वाहन पलट जाने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि ग्राम रेमडा का कोटवार लखन लाल चौहान 27 जनवरी 2021 के दोपहर करीबन 02.30 बजे नेशनल हाईवे पर अपने काम से आया था, उसी समय बसना की ओर से वाहन क्रमांक CG 07 BT 1924 हुंडई वेन्यु कार का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पास में जाते वाहन को ओव्हरटेक करते समय वाहन रोड से बांई ओर उतर गया और पास मे लगे बोर्ड एवं शिशम पेड से टकराकर वाहन पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया जिसे पास जाकर देखा तो चालक कार से बाहर निकला और नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय कुमार सोनी पिता स्व0 विश्वामित्रा सोनी एवं उसका पुत्र अंकुश सोनी उम्र 21 वर्ष जो कार में बैठा था. वाहन को अजय कुमार सोनी चला रहा था. किसी को कोई चोंट नही आई है. घटना में वाहन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना को आनंद पण्डा, शादिक खान देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.