बसना : पुरानी बातों को लेकर किया पत्थर से हमला. - CG Sandesh

बसना : पुरानी बातों को लेकर किया पत्थर से हमला.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम गिधली में पुरानी बात को लेकर पत्थर से हमला होने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी 2021 को रात्रि 09.30 बजे के आस पास खेमराज मांझी अपने खेत देखकर वापस घर आते समय गांव के गौंटिया पारा गली के पास पहुंचा था कि गिधली निवासी मुकेश पाईक उसे मिला और उसे पुरानी बात को लेकर मुझे शराब बेचता है, गांव में मुझे बदनाम कर रहा है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए पत्थर के टुकड़ा को उठाकर फेंक के मार दिया जिससे उसके दाहिने आंख के उपर निचे चोंट लगा और खुन निकला. इसके बाद जाते जाते मुकेश पाईक उसे जान से मारने की धमकी दिया. घटना को उस समय गांव के चितरंजन भोई, प्रदीप बारिक देखे सुने तथा बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 336-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.




अन्य सम्बंधित खबरें