सरायपाली : छोटे हाथी वाहन ने मोटरसायकल को मारी ठोकर. - CG Sandesh

सरायपाली : छोटे हाथी वाहन ने मोटरसायकल को मारी ठोकर.

सरायपाली थाना अंतर्गत परसदा जाने के मोड़ के पास छोटे हाथी वाहन द्वारा मोटरसायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी 2021 के करीबन प्रात: 08.30 बजे ग्राम भंवरचुआ के परक्षीत पटेल द्वारा भोग सिंह साहू को फोन कर सूचना दिया कि उसके भैय्या ठण्डा राम को छोटे हाथी क्रमांक- CG 13L-1727 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके भैय्या ठण्डा राम के मोटर सायकल क्रमांक- CG 06PA-1084 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है और उसे सीएचसी सरापाली 112 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती हेतू लेकर गये.


जानकारी देने पर भोग सिंह साहू अपने परिवार के अन्य लोग सीएचसी सरायपाली आकर देखे तो उसके भैय्या के सिर में हाथ, नाक में एवं शरीर के अन्य भाग में चोंट खरोच लगने से खून निकल रहा है एवं गंभीर स्थिती होने पर डक्टर साहब द्वारा बेहतर ईलाज हेतू रायपुर रिफर किया गया है.

बताया गया कि वाहन क्रमांक CG13L -1727 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.




अन्य सम्बंधित खबरें