जशपुर जिला के न्यू तहसील सन्ना के एक गांव में शासकीय कुएं को पाटकर खेत बना दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार देवनाथ यादव ग्राम पंचायत पड्रापाठ का निवासी है जो कामारीमा पंचायत के अम्बाडीपा मे शासकीय सर्वजनिक कुआं को मिट्टी से पाट दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कामारीमा अंतर्गत अम्बाडीपा में दबंग युवक के द्वारा कुआं को मिट्टी से पाट कर खेत बनाया गया है । जिसके बाद से आम जनता नहाने खाने पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं ।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में लगभग 10 से 15 घर के परिवार उस कुआं का उपयोग कर रहे थे अब उस कुआं में मिट्टी डाल दिया गया है कुआं में पानी पीने का स्रोत खत्म हो गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह कुआं अम्बाडीपा ग्राम के जीवनदायिनी माना गया था ग्रामीणों ने शासन से गुहार लगा रहे हैं कि ग्राम कामारी मा के अम्बाडीपा में पीने का पानी का व्यवस्था जल्द से जल्द होनी चाहिए।
अन्य सम्बंधित खबरें