जान से मारने की धमकी देकर लूट लिए सोने-चांदी समेत नगदी...जिले में चोरों के हौसले बुलंद...
धरमजयगढ़ के ग्राम ओंगना में रहने वाली श्रीमती राधा देवी (उम्र 59 साल) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 27.01.2021 की रात्रि करीब 12:15 बजे घर बाड़ी के पीछे से तीन अज्ञात नकाबपोश आकर इसे व इसके पति को डराधमका कर अलमारी से सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम करीब 50,000 रूपये व एक मोबाइल को लूट कर भाग जाने के संबंध में आवेदन दिया गया है । पीड़िता बताई कि गांव ओंगना में पति-पत्नी रहते हैं, बच्चे परिवार के साथ धरमजयगढ़ में रह रहें हैं ।
घटना की सूचना पर धरमजयगढ़ एसडीओपी, टी.आई. धमजयगढ़, साइबर सेल की टीम एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच चुकी है । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को संदिग्धों की पूछताछ तेज करने के निर्देश दिए गए हैं । पुलिस टीम पीड़ित के घर आसपास के लोगों तथा संदिग्धों से पूछताछ कर घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज निकलवा रही है । घटना के संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ।