मामूली बात पर शराब के नशे में पर पोता ने कर दी दादा की हत्या...
जिले के केड़ार थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई हत्या के मामले मेंपुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। थाना केड़ार अन्तर्गत ग्राम सहसपानी में निवासी श्यामलाल संवरा (90 वर्ष) की उसके पोते डालकुमार संवरा ने मामूली झगड़ा विवाद को लेकर हत्या कर दी थी।
जानकारी के अनुसार दिनांक 27.01.2021 को ग्राम सहसपानी में गांव के लोग छेरछेरा त्यौहार मना रहा थे। इस दौरान गांव के श्यामलाल संवरा और उसका पोता डालकुमार त्यौहार में शराब के नशे में थे। दोपहर के समय डालकुमार उसकी पत्नी को लडाई झगडा कर रहा था। दादा श्यामलाल ने मारपीट को बीच में रोकने की कोशिश की। जिसके बाद नशे में धुत्त डालकुमार उसके श्यामलाल संवरा को हाथ मुक्का, लात एवं ईटा के टुकडा से मारा।
इस मारपीट में श्यामलाल संवरा के कोहनी, पीठ, कमर, भुजा और कंधा के पास चोट आया । झगड़ा-मारपीट को सुनकर डालकुमार का भाई नंद कुमार संवारा और कुछ लोग उनके घर पर आए। आंगन में श्यामलाल पड़ा हुआ था, जब हिला डुलाकर देखे तो श्याललाल की सांसे नहीं चल रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद मृतक के परिजन ग्राम कोटवार के साथ थाना केडार जाकर इसकी सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी केडार उप निरीक्षक झामलाल मार्को अपने स्टाफ के साथ ग्राम सहसपानी पहुंचे। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।