खल्लारी : पोटिया जंगल में 07 जुआरी पकडाए.
खल्लारी पुलिस ने 28 जनवरी 2021 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम पोटिया जंगल में कुछ लोगों को बैठकर रूपये पैसो से हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुये पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि ग्राम पोटिया जंगल पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही किया जहाँ कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये, तथा मौके पर आरोपियान पुनीत ध्रुव उम्र 53 साल, तुलाराम साहू उम्र 45 साल, पंचम सिंह ध्रुव उम्र 47 साल, हेमलाल साहू उम्र 57 साल, खेमराज साहू उम्र 30 साल, रामकुमार साहू उम्र 30 साल साकिनान पोटिया थाना खल्लारी, पोषण गिरी गोस्वामी उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम लभराकला के कब्जे से फड़ से 3805 एवं पास से 410 रूपये जुमला 4215/- रूपये, एक नग प्लास्टिक का बोरी, 04 नग विभिन्न कम्पनी का मोबाईल कीमती 7,000/- रू. एवं 04 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली जुमला कीमती 45,000/- रू. एवं 52 पत्ती तास कुल जुमला 56,215/- रू. को जप्त किया गया. तथा आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.