खल्लारी : पेड़ में मोटर साइकल टकरा जाने से दो व्यक्ति की मौत.
खल्लारी थाना अंतर्गत बिजरा पेड़ में मोटर साइकल का टकरा जाने से दो व्यक्ति की मौत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी 2021 को मनोज कुमार भोई राहुल पहाड़िया के साथ मोटर सायकिल क्रमांक CG 23 H 3958 से तथा दुसरा मोटर सायकल क्रमांक CG 23 H 4603 से छबी लाल एवं योगेश भोई के साथ अलग-अलग मोटर सायकल से पैसा छोडने सोहम हास्पिटल लभराखुर्द(महासमुंद) जा रहे थे. मोटर सायकल क्रमांक CG 23 H 4603 को छबीलाल सिदार चला रहा था तथा उसके मोटर सायकल के पीछे योगेश भोई बैठा था.
दोनों शाम करीब 6.50 बजे ग्राम ढोड पहुंचे थे कि मोटर सायकल क्रमांक CG 23 H 4603 के चालक छबीलाल अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रोड पर बिजरा पेड़ में टकराकर एक्सीडेंट करने से मोटर सायकल के पीछे में बैठे योगेश को सिर, हाथ में, सीना, चेहरा में चोट लगने से तथा स्वंय मोटर सायकल चला रहे छबीलाल को भी सिर, सीना,चेहरा एवं हाथ में चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गया. प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.