तेन्दूकोना : 14 जुआरियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया. - CG Sandesh

तेन्दूकोना : 14 जुआरियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया.

तेन्दूकोना पुलिस ने 28 जनवरी 2021 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम तिलाईदादर के रंगमंच में कुछ लोगों को ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसों का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर घेराबंदी किया गया. जहाँ ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर रंगमंच में लगे लाईट के उजाले में हारजीत का जुआ खेलते हुए आरोपियान कांतीलाल दीवान उम्र 40वर्ष साकिन तिलाईदादर, कुशल दीवान उम्र 29 वर्ष साकिन तिलाईदादर, नरेश निषाद उम्र 60 वर्ष साकिन तिलाईदादर, पारस पटेल उम्र 22 वर्ष साकिन लमकेनी, कुलेश्वर दीवान उम्र 29 वर्ष साकिन तिलाईदादर, बाबूलाल साहू उम्र 56 वर्ष साकिन तिलाईदादर सभी थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद को पकड़े जिनके पास एवं फड से कुल नगदी रकम 4310/- रूपये, ताश के 52 पत्ते एवं एक प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया.

इसी तरह तेन्दूकोना पुलिस ने 28 जनवरी 2021 को ग्राम भीखापाली पहुचकर घेराबंदी कर ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए आरोपियान हेमंत कुमार दीवान 32 वर्ष, गुलशन साहू उम्र 26 वर्ष, नाथूराम दीवान उम्र 20 वर्ष, नेतराम भारती उम्र 24 वर्ष सभी साकिनान भीखापाली थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद को पकड़े जिनके पास एवं फड से कुल नगदी रकम 3080/- रूपये, ताश के 52 पत्ते एवं एक अधजली मोमबत्ती को जप्त किया गया.

इसी तरह तेन्दूकोना पुलिस ने 28 जनवरी 2021 को ग्राम भीखापाली तालाब के पास खेत में घेराबंदी कर ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए आरोपी नूतन दीवान उम्र 22 वर्ष, ठाकुरराम उम्र 26 वर्ष, धनंजय कुमार जांगडे उम्र 23 वर्ष, पवन कुमार दीवान उम्र 35 वर्ष सभी साकिनान भीखापाली थाना तेन्दुकोना को पकड़े जिनके पास एवं फड से कुल नगदी रकम 3200/- रूपये एवं ताश के 52 पत्ते एवं एक अधजली मोमबत्ती को जप्त किया गया.

उपरोक्त तीनो मामलो में आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें