50 पाउच उड़ीसा ज़ेब्रा छाप महुआ शराब जप्त.
थाना कोमाखान जिला महासमुंद पुलिस की कार्यवाही 29 जनवरी 2021 को पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेंबुलकर और एसडीओपी महोदया बागबाहरा लितेश सिंह के मार्गदर्शन में लगातार अवैध जुआ,शराब, गुटका ,गांजा आदि पर लगातार कार्रवाई जारी है.
इसी क्रम में थाना कोमाखान के थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर सतत निगरानी की जा रही है. 29 जनवरी 2021 को अपराध विवेचना हेतु ग्राम टेमरी की ओर रवाना हुआ था जो देहात भ्रमण दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिला की टेमरी फॉरेस्ट नाका 353 रोड के पास Tvs Xl 100 बिना नंबर मोपेड का चालक हड़बढ़ाकर मोपेड को मोड़ कर भागने लगा शंका होने पर दौड़ा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया.
आरोपी 01 सुखदेव साहू पिता उजियार साहू उम्र 55वर्ष साकिन पटपरपाली थाना कोमाखान जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़ )के कब्जे से 50 पाउच उड़ीसा राज्य निर्मित ज़ेब्रा छाप देसी महुआ शराब प्रत्येक पाउच में 200- 200 ML भरी हुई जुमला शराब 10000 ML कीमती 2000 रुपये एवं एक टीवीएस एक्सएल 100 बिना नंबर मोपेड कीमती 20000को समक्ष गवाहन के जप्तकर मौके पर संपूर्ण कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 18/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में सउनि रनसाय मिरी का विशेष योगदान रहा.