08 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार - CG Sandesh

08 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह ने जिलें के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए थाना बागबाहरा में 27 जनवरी 2021 के करीबन 17/30 बजे ग्राम जुनवानी कला के महिला समुह के द्वारा मोबाईल फोन से सूचना मिला कि ग्राम जुनवानी कला के एक महिला चन्द्रकला यादव ने नांगीन डोगरी में एक पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा 15 लीटर वाली में 08 लीटर महुआ शराब लेकर बिक्री करने घर ला रही थी जिसे नांगीर डोगरी से शराब के साथ पकडे है.

सूचना पर हमराह स्टाफ को लेकर बताये गये स्थान पर पहुचकर महिला समुह द्वारा पकडे गये शराब और आरोपिया को पेश करने पर उक्त महिला का नाम पता पूछने पर अपना नाम चन्द्रकला यादव पति पुरन यादव उम्र 40 साल साकिन जुनवानी कला का रहने वाली बतायी जिसके कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा 15 लीटर वाली में भरी 08 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब कीमती करीबन 1600 रूपये को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर मौके पर शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया. आरोपिया का कृत्य धारा 34(2) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक जनक लाल पटेल, आरक्षक इन्द्रजीत साहू ,महिला नगर सैनिक 131 भगवती साहू का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें