कमीशन के खेल में भीग गया कई लाख का चावल…! अधिकारी झाड़ रहे पल्ला...जिम्मेदार कौन?
ओडिशा रोड स्थित cwc-2 के गोदाम में आज हुई बारिश से कई लाख का चावल भीगकर खराब हो गया है। बताया जा रहा है की ये चावल कल cwc-2 गोदाम पहुंच गया था। लेकिन इसे गोदाम के भीतर रखने की बजाय गोदाम के बाहर ही खुले आसमान में बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के रख दिया गया था।
आख़िर क्या है पूरा मामला…
दरअसल जो भी चावल राइस मिल से cwc-2 गोदाम पहुंचता है। पहले उस लॉट की क्वालिटी चेक की जाती है। और ये काम क्वालिटी इंस्पेक्टर का होता है। जिस लॉट को क्वालिटी इंस्पेक्टर रिजेक्ट कर देता है। उसे वापस भेज दिया जाता है।चावल की क्वालिटी को कसौटी के पैमाने पर खरा उतारने के
लिए एक पूरा सिंडिकेट काम करता है। बताया जा रहा है की प्रति ट्रक अधिकारियों का कमीशन फिक्स होता है।कल पहुंचे चावल में भी यही खेल हो रहा था।कई ट्रक चावल गोदाम तो पहुंच गया लेकिन क्वालिटी इंस्पेक्टर की कृपा नही मिलने की वजह से पूरा चावल रात भर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा और सुबह हुई बारिश में भीगकर खराब हो गया।
अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला…
Cwc-2 के गोदाम प्रबंधक मीटिंग के सिलसिले में रायपुर गए हुए हैं। प्रभारी प्रबंधक अभिषेक जैन ने इस मसले पर कुछ भी कहने से साफ़ इंकार कर दिया। तो वहीं एफसीआई के प्रबंधक मीणा ने कहा की हमारी कोई जवाबदारी नही है। cwc के अधिकारियों ने चावल बाहर क्यों रखा वे ही बता पाएंगे।