बागबाहरा : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम तमोरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया.
संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम तमोरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया. संसदीय सचिव यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को याद करते हुए कहा कि गांधी जी सदैव स्वच्छता के प्रति सजग थे, महात्मा गाँधी जी ने अपने आसपास के लोगो को स्वच्छता बनाये रखने सम्बन्धी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को उत्कृष्ट संदेश दिया था.
उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था, जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें।
संसदीय सचिव एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सुबह 9:30 बजे गाँधी जी को नमन करते हुए श्रद्धांजली अर्पित किये. इस मौके पर समस्त कांग्रेस जन और ग्राम तमोरा के ग्रामवासी मौजूद थे.
अन्य सम्बंधित खबरें