जशपुर विधायक विनय भगत ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक लाख 21 हजार रुपए का सहयोग, क्षेत्रवासियों की इच्छा अनुसार दान करने की अपील
जशपुर विधायक विनय भगत ने रामनगरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 21 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया है. श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हर भक्त उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में राम मंदिर निर्माण के लिए सभी भक्त इच्छानुसार दान कर रहे हैं.
आपको बता दें कि देश में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित किया जा रहा है. यह संपूर्ण निधि अभियान राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है. अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि में सहयोग के लिये विधायक विनय भगत ने जशपुर जिला के क्षेत्र वासियों से अपील की है. और कहा है कि इच्छा अनुसार दान करें विधायक विनय भगत ने कहा कि 14 साल के वनवास के दौरान भगवान राम बड़ा वक्त छत्तीसगढ़ में गुजारे हैं. छत्तीसगढ़ को राम नगरी से भी जाना जाता है माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने उन स्थानों को चिन्हित करने का काम भी किया है जहां से राम गुजरे और रुके.
इस पूरे स्थानों को प्रोजेक्ट में बनाया गया है राम वन गमन पथ विकास परियोजना बनाया गया है. राम वन गमनपथ को एक बड़े धार्मिक पर्यटन स्थान के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है. यह हम सब के लिए बड़ा गर्व का विषय है कि राम के माता कौशल्या की जन्मभूमि छत्तीसगढ़ में है. हमारे छत्तीसगढ़ के जन जन के साथ भगवान राम से जन-जन से नाता है.