बागबाहरा : छोटा हाथी ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, मामला दर्ज.
बागबाहरा थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास वाहन द्वारा स्कूटी सवार को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 17 नवम्बर 2020 के करीबन 17/00 शाम को रमेश डहरिया अपने स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रहा था कि NH353 मेन रोड दुर्गा मंदिर के पास खरियार रोड से महासमुन्द की ओर से आर जा रहे छोटा हाथी क्रमांक CG 05 AB 7582 के चालक हेमचंद साहू ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर स्कूटी को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे रमेश डहरिया के बांया पैर व हाथ कोहनी, सिर पर चोट लगा है.
इसके बाद वाहन छोटा हाथी क्रमांक CG 05 AB 7582 को रोककर पकडा गया और उसी वाहन से रमेश डहरिया को ईलाज हेतु CHC बागबाहरा लाया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.