बागबाहरा : 60 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बागबाहरा : 60 लीटर महुआ शराब जप्त.

बागबाहरा पुलिस ने 29 जनवरी 2021 को मुखबीर के सूचना पर आरोपी तुलसी राम ध्रुव पिता लोचन सिंह ध्रुव उम्र 30 वर्ष साकिन थानापारा वार्ड नं 04 बागबाहरा के घर के पीछे बाडी से 01 एक पीला रंग के प्लास्टिक 15 लीटर क्षमता कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब 02 दो सफेद रंग के प्लास्टिक जरीकेन 10 लीटर क्षमता वाली में 10-10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कुल 20 लीटर, 03 एक पीला रंग के जरीकेन 05 लीटर क्षमता वाली में कुल 05 लीटर महुआ शराब, कुल जुमला 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती करीबन 8000 रूपये को जप्त किया

तथा ग्राम ग्राम मोंगरापाली धान खरीदी केन्द्र के पास आरोपी उदेराम सबर पिता हेमालुराम सबर उम्र 30 साल साकिन मुनगासेर, डोंगर सिंह पिता पंचुराम सबर उम्र 38 साल, थाना बागबाहरा जिला महासमुंद को पकडे जिसके कब्जे से एक काला रंग के बैग में 02 सफेद रंग की 10 लीटर वाली जरीकेन में प्रत्येक में 10-10 लीटर महुआ शराब भरी हुई जुमला 20 लीटर महुआ शराब किमती 4000 रू एवं एक लाल काला रंग का होण्डा ड्रीम निओ मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GL 5679 पुरानी इस्तेमाली किमती करीबन 25000रू कुल जुमला किमती 29000रूपये को जप्त किया गया.
उपरोक्त मामलों में आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें