बहन की सगाई में गई युवती के साथ चार युवकों ने मिलकर किया दुष... - CG Sandesh

बहन की सगाई में गई युवती के साथ चार युवकों ने मिलकर किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय पीड़िता अपनी बहन की सगाई में आई हुई थी। इस दौरान उसके परिचित रविकांत एक्का से मुलाकात हुई। उसे अपने साथ कार में बैठाकर घुमाने ले गया और जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद अपने तीन दोस्तों को भी मौके-ए-वारदात पर बुला लिया, जहां फिर चारों लड़कों ने कार में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

बगीचा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने परिजनों के साथ सरगुजा जिले के बतौली थाने पहुंचकर गैंगरेप होने की जानकारी दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (घ) व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद तत्काल टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरु की गई। देर शाम तक मुख्य आरोपी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें