बागबाहरा : अखिल भारतीय गोंड़ समाज वार्षिक सम्मलेन 2021 ग्राम ... - CG Sandesh

बागबाहरा : अखिल भारतीय गोंड़ समाज वार्षिक सम्मलेन 2021 ग्राम परसूली हाई स्कूल प्रांगण में सम्प्पन.

कोमाखान अंतर्गत ग्राम परसुली के हाई स्कूल प्रांगण में गोंड़ समाज का वार्षिक सम्मेलन का आयेजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि आदित्य भगत (एन एस यू आई प्रदेश महासचिव) अध्यक्षता,  द्वारिकाधीश यादव (संसदीय सचिव छ, ग,शासन ) विशेष अतिथि, उषा पटेल, (ज, पंचायत, अध्यक्ष महासमुंद), डॉ. रश्मि चन्द्राकर (जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद), अमरजीत चावला प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी महासमुंद, आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी अतिथिगण भगवान बुढादेव के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित और प्राथना कर किया गया.

मुख्य अतिथि भगत जी ने अपने उध्बोधन में कहा गोंड़ समाज महान व वीर है देश मे अंग्रेजो के शासन के समय देश को आजाद कराने में जो लड़ाई लड़ी गई उसमे गोंड़ समाज का अतुलनीय योगदान है. आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की बलिदान देने वाले गोंड़ समाज के सभी वीरों का देश सदैव ऋणी रहेगा.


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे द्वारिकाधिस यादव ने अपने उध्बोधन में कहा  कि गोंड़ समाज के वार्षिक अधिवेशन में आकर मैं बहुत ही गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ. हमारी सरकार राज्य के आदिवाशियों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पबद्ध है. इसलिए हमारी सरकार ने राज्य के आदिवासियों को मुख्य धारा में लाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, गमनागमन, पेयजल आदि की योजना चला रखी है. मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं की मेरे रहते आप सभी को कोई समस्या नही होने दूंगा.

कार्यक्रम में सम्मलित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के सभी सदस्य, गोंड़ समाज प्रमुख एवं सभी आदिवासी बंधुजन सहित परसुली के सभी ग्रामीण अतिथियों को अपने समक्ष पाकर बहुत ही उत्साहित नजर आए और गोंड़ समाज का वार्षिक सम्मेलन 2021 का समापन किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें