बसना : बिजली करंट के चपेट में आने से हुई थी मौत, मामला दर्ज
थाना बसना अंतर्गत ग्राम गनेकेरा में बिजली करंट के चपेट में आने से मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
मामला 5 जुलाई 2020 का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुदर्शन साव उम्र 45 वर्ष निवासी गनेकेरा अपने खेत के बोर में लिये गये टी0सी0 कनेक्शन की अवधि समाप्त होने के पश्चात भी लापरवाही पूर्वक कटे फटे वायर से उपयोग कर रहा था, जिसका वायर टूट कर जमीन में गिरने से बिजली करंट के चपेट में आने से मृतक निरंजन साव उम्र 50 वर्ष निवासी गनेकेरा थाना बसना, खीरसागर साव उम्र 09 वर्ष निवासी गनेकेरा थाना बसना की मृत्यु हो गयी.
जिसपर सुदर्शन साव के विरुद्ध अपराध धारा 304ए भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें