बसना : 2 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस ने 30 जनवरी 2021 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम दुरूगपाली पिरदा मार्ग रोड किनारे, मंदिर पास एक व्यक्ति के कब्जे से देशी महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दबीश दिया गया, जहाँ शराब रखे व्यक्ति से नाम पूछने पर उत्तर कुमार बरिहा ग्राम पिरदा का निवासे होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 02 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 ए आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें