बसना : मजदूरी लेने पहुंचे व्यक्ति से घर से भाग जा कहकर मारपीट.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम दलालखार में तुझे मजदूरी नही दूंगा तु मेरे घर से भाग जा कहकर मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश जगत 31 जनवरी 2021 को गांव के मोहन बरिहा का छड़ सीमेन्ट ट्रेक्टर में ढुलाई किया था. जिसकी मजदूरी लेने वह शाम करीब 07.00 बजे मोहन बरिहा के घर गया और उसकी मजदूरी दो बोला तो मोहन बरिहा उसे मजदूरी नही दूंगा तु मेरे घर से भाग जा कहकर धमकाते हुये मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार देकर उसके घर के सामने गली में बांस के डण्डे से उससे मारपीट करने लगा.
मारपीट से दिनेश जगत के सिर एवं बदन में चोंटे आई, सिर फटकर खुन बहाने लगा. घटना को रतन जगत, बाबूलाल नेताम देखे सुने एवं बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.