खल्लारी : मोटर सायकल से गिरने से चालक की मौत. - CG Sandesh

खल्लारी : मोटर सायकल से गिरने से चालक की मौत.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम गाडाघाट में मोटर सायकल से गिरने से चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम बाग उम्र 21 वर्ष, रेल्वे कालोनी आरंग 17 नवम्बर 2020 के रात्रि 12:05 बजे पल्सर 200 क्र. CG 04 N 3783 में पीछे राकेश यादव तथा टीकम यादव को बैठाकर बागबाहरा से ग्राम कोमा मछली पालन केन्द्र देखने जा रहे थे.

इसी दौरान गौतम बाग के मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से गाडाघाट रोड टर्निंग में तीनो गिर गए जिन्हें चोट आई . इसके बाद गौतम बाग को शासकीय अस्पताल बागबाहरा उपचार वास्ते पहुंचाया गया जहां रात्रि करीबन 12.45 बजे डाक्टर द्वारा गौतम बाग को चेक करने पर मृत घोषित कर दिया तथा पीछे बैठे राकेश यादव एवं टीकम यादव को भी चोट आया.

मामले की जाँच पर पुलिस ने मो.सा. क्र. CG 04 N 3783 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337, 304 ए भादवि अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें