अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय के निर्माण पर स्टे...ट्रस्ट ने दिलाया भरोसा, जल्द होगा निर्माण शुरू...!
किरोड़ीमल धर्मादा ट्रस्ट के महिला अस्पताल में निर्माण का काम फिलहाल रुक गया है। इस मामले में ट्रस्ट ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है। लेकिन ट्रस्ट के कहना है कि हमें वहां निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है। हम अस्पताल का पजेशन मांगने कोर्ट गए थे, लेकिन वहां से स्टे मिल गया। ट्रस्ट ने कहा कि हम जल्द ही स्टे वैकेट करवा कर निर्माण शुरू करवाने के पक्षधर हैं और आगे हम स्टे वैकेट करवाएंगे।
महिला चिकित्सालय के निर्माण का काम जिला प्रशासन ने NR ग्रुप को दिया था। जिसमें NR ग्रुप द्वारा संसाधन भी जुटा लिया गया था। लेकिन अचानक स्टे लगने के बाद फिलहाल काम स्थगित करना पड़ गया। NR समूह के संजय अग्रवाल ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमारी तरफ से निर्माण कार्य की पूरी तैयारी है। लेकिन तकनीकी समस्या आ जाने से थोड़ा वक़्त जरूर लग सकता है।
इस मामले में रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने बताया कि निर्माण और स्टे जरूर लगा है, लेकिन उसका पुनर्निर्माण का काम प्रभावित नहीं होगा, जल्द ही काम शुरू होगा। संभवतः यह बात दोनों पक्षों की सहमति को देखते हुए कलेक्टर द्वारा कही गई है।
यदि इस मामले के आलोक में देखा जाय तो 2013 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा इस अस्पताल को ट्रस्ट से लेकर प्रशासन द्वारा संचालित किए जाने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए 8 सदस्यीय समिति बनाई गई थी। लेकिन ट्रस्ट के कहना था कि चूंकि यह संपत्ति ट्रस्ट की है इसलिए इसे प्रशासन को हस्तांतरित किया जाना उचित नहीं है। इस मामले में ट्रस्ट हाईकोर्ट चली गई जहां कोर्ट ने ट्रस्ट के पक्ष में फैसला दिया। लेकिन ट्रस्ट को यह अस्पताल जब बहुत दिनों तक हस्तांतरित नहीं हुआ तब लिहाजा ट्रस्ट फिर से कोर्ट गई और उसे स्टे मिला। अब ट्रस्ट के कहना है कि उसे निर्माण पर आपत्ति नहीं है।