बागबहारा : गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोंगरापा... - CG Sandesh

बागबहारा : गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोंगरापाली (स) में गोबर खरीदी की शुरुआत.

राज्य सरकार की महोत्वाकांछी योजना के तहत ग्राम पंचायत मोंगरापाली स के सरपंच यशवंत पटेल साथ गौठान अध्यक्ष तपेशवर (तपेश) साहू के सानिध्य में 1 फरवरी  सोमवार से गोबर खरिदी किया गया. जिसमें प्रमुख रूप से पंचायत सचिव भोला राम दीवान, उप सरपंच पति चमन साहू, पंच पति दीपक चंद्राकर व किसान चैत राम यादव रामेश्वर साहू, भागीरथी साहू, रमेश साहू शामिल रहे.

बताया गया कि इस योजना के माध्यम से गाँव में रोजगार उत्पन्न हो रहा है, साथ ही गोबर के प्रति किलो 2 रुपया की दर सीधा बैंक अकउंट में जाने से समस्त ग्रामवासी, किसान गोधन न्याय योजना शुरू होने से काफी खुशी हैं. गाँव में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है.


अन्य सम्बंधित खबरें