कियोस्क सेंटर संचालक पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला.. लूट... - CG Sandesh

कियोस्क सेंटर संचालक पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला.. लूट की मंशा या मर्डर का प्लान...!

खरसिया के मंगलबाजार चौक में कियोस्क सेंटर के संचालक पर एक बदमाश ने दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया। सेंटर ऑपरेटर घायल होने के बाद भी उनसे भीड़ गया। घायल ने ही युवकों से चाकू छिन लिया तो आरोपी खुद जान बचाकर भागे। हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है, पुलिस आरोपियों की पहचान करने में लगी है।

हेमंत डनसेना निवासी औरदा मंगलबाजार खरसिया में कॉम्प्लेक्स में स्टेट बैंक से संचालित कियोस्क सेंटर का संचालक है। सेामवार की सुबह लगभग 9 बजे जब संचालक मोबाइल में बात करने में व्यस्त था। दो युवक आए और उन्होंने पैसे निकालने की बात कहते हुए संचालक को बुलाया। सेंटर के अंदर जाते ही दोनों ने दुकानदार को पकड़ लिया और चाकू से लगातार वार करने लगे। आरोपी हत्या की नीयत से लगातार गले और पेट में चाकू मारने की कोशिश कर रहे थे। बचने की कोशिश में युवक के गाल और हथेली पर चाकू लगा। वह लहूलुहान हो गया। इसी दौरान पीड़ित ने खुद का बचाव करते हुए चाकू को छिन लिया। आरोपियों को जब लगा कि पीड़ित अब उनपर भारी पड़ रहा है तो वे जान बचाकर भाग निकले।

मंगलबाजार के पीछे से भागे आरोपी –

घटना के बाद आरोपी मंगलबाजार से भागने लगे। घायल अवस्था में सेंटर ऑपरेटर ने उन्हें दूर तक दौड़ाया भी, लेकिन आरोपी खंडहर के रास्ते पुरानी बस्ती होते हुए भाग गए। पुलिस अभी भी आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। लोगों के मुताबिक आरोपियों में दोनों ने काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। घटना के बाद आरेापियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

45 हजार रुपयों से भरा बैग नहीं ले गए आरोपी:-

आरोपी संचालक को मारने की नीयत से ही आए थे। युवक कियोस्क सेंटर के लिए बैग में लगभग 45 हजार रुपए लेकर आया था। इसी तरह उसका लैपटॉप व अन्य सामान दुकान के अंदर थे। लेकिन आरोपियों ने कैश नहीं लिया, वे संचालक को मारने के उद्देश्य से ही लगातार चाकू से वार कर रहे थे।


अन्य सम्बंधित खबरें