पर्यावरण विभाग की टीम ने की रायगढ़ जिले में उद्योगों की जांच.... - CG Sandesh

पर्यावरण विभाग की टीम ने की रायगढ़ जिले में उद्योगों की जांच...8 पर नोटिस..!

राज्य स्तरीय टीम ने अपनी रिपोर्ट स्थानीय पर्यावरण संरक्षण मंडल को दी है और उद्योगों को नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है। दो दिन पहले राज्य और जिले के अफसरों की एक संयुक्त टीम ने जिले के आठ उद्योगों का निरीक्षण किया। 26 से 28 जनवरी के बीच इसमें पर्यावरण संरक्षण मंडल के अफसर आरके शर्मा और स्थानीय पर्यावरण अधिकारी अजय गेदाम सहित अन्य अफसरों की टीम ने तराईमाल स्थित सिंघल इंटरप्राइसेस और सिंघल एनर्जी, सराईपाली स्थित एनआरवीएस इस्पात, जेएसपीएल, जेएसडब्ल्यू, जामगांव एमएसपी स्टील और इंड सिनर्जी में निरीक्षण किया गया था।

अफसरों के मुताबिक जांच के दौरान इंड सिनर्जी और जेएसपीएल के चिमनी से प्रदूषण स्तर बढ़ा हुआ मिला। इसके अलावा जेएसडब्लू में अव्यवस्थाएं मिली हैं, कुछ दिन पहले ही जिला स्तरीय टीम ने यहां निरीक्षण किया था। प्रदूषण बढ़ने के साथ साफ सफाई ठीक नहीं रखने के कारण नोटिस दिया गया था। सिंघल इंटरप्राइसेस, एनआरवीएस और एमएसपी प्लांट में भी फ्लाइएश डिस्पोजल सही नहीं होने और प्लांट में साफ-सफाई के साथ कुछ अव्यवस्थाएं मिली हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें