कोमाखान : ग्राम कोकड़ी में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की शुरुवात.
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महोत्वाकांछी गोधन योजना का आज ग्राम पंचायत झिटकी के आश्रित ग्राम कोकड़ी गौठान में गोबर खरीदी आज शुरू हो गई. इस शुभारंभ में कोमाखान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल, ग्राम पंचायत झिटकी के सरपंच पुनऊ राम ध्रुव, सचिव कृष्णाचंद पटेल, ग्राम सहायक परमार, गौठान अध्यक्ष नूतन पटेल, पंच पोखन महानंद, तिलकराम सिन्हा, सुनीता भाई, नागेश्वर डोंगरे, बलदेव राम निहाल, रोजगार सहायक टेकराम पटेल, अनुज राम, राधे लाल, मंगलू राम पटेल, नरेश यादव, गोपी निहाल उपस्थित रहे.
गौठान में आज 2 फरवरी मंगलवार से गोबर खरिदी किया गया. ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया कि इस योजना के माध्यम से गाँव के महिला समूह एवं बहुत लोगो को रोजगार मिलेगा, साथ में किसान फसल में कंपोस्ट खाद (जैविक खाद) फसल में उपयोग करेंगे जिससे स्वास्थ्य लाभ होगा.
साथ ही उन्होंने बताया कि इससे जमीन की उर्वरक शक्ति भी बढ़ेगी, रसायनिक खाद से मुक्ति भी मिलेगी. सबसे बड़ी बात है कि किसान गोबर बेचकर इस पैसे से अपना परिवार में घरेलु खर्च अन्य लेन देन करने में वरदान साबित होगी. साथ ही गोबर के प्रति किलो 2 रुपया की दर सीधा सीधा बैंक अकउंट में जायेगा जिसे सुन कर समस्त ग्रामवासी, किसान गोधन न्याय योजना शुरू होने से काफी खुशी हैं.