कोमाखान : ग्राम उखरा मड़ई मेला में सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया गया.
कोमाखान के ग्राम उखरा मडई मेला में सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति स्मिता हितेश चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष बागबाहरा अध्यक्षता भेखलाल साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचयात बागबाहरा, विशेष अतिथि एवन साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोसमर्रा वीरेंद्र महानन्द सरपंच ग्राम पंचायत बोइरगांव उपस्थित रहे.
श्रीमति चन्द्राकर ने अपने उध्बोधन में कहा प्रेम प्यार का बंधन ही एक ऐसा बन्धन है जो सबसे अनमोल होता है इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए ताकि गावँ का आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे, श्रीमति चन्द्राकर जी ने मातृत्व शक्ति के साथ-साथ शराब से होने वाले दुष्प्रभाव, गृहकलेश और शराब को आर्थिक विकास में सबसे बड़ा बाधा बताया.
कार्यकम में भेखलाल साहू जी ने कहा कि इस क्षेत्र को मैं अपने घर जैसा मानता हूं यहां की हर समस्या में आप सभी ग्राम वासी के साथ मैं हमेशा खड़ा रहूंगा, इस दौरान संगीत नृत्य का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम आयोजक ईश्वर ठाकुर ग्राम पंचायत उखरा सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी मड़ई मेला के आयोजन से बहुत ही उत्साहित और खुश नजर आए.