महापौर के हाँथों हुआ सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पाम्पलेट का विमोचन
आज के दौर में समय और पैसा बहुत मायने रखता है। जिसके पास दोनों है वो कुछ भी मनचाहा कार्य कर सकता है लेकिन जिसके पास समय तो है पर पैसा नहीं है वो चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता। अगर इसी उदाहरण में हम बात करें अपने बेटा-बेटी के लिए वर-वधु खोजने की तो उसमें भी ये एकदम सटीक बैठता है कि जिनके पास समय और पैसा है वो तो अपने बच्चों के लिए मनचाहा वर-वधु भागदौड़ करके खोज लेते हैं लेकिन जिनके पास नहीं है वे बेबस होकर ताकते रहते हैं।
इसी विषम समस्या के निराकरण के लिए रायगढ़ सतनामी समाज के द्वारा पिछले तीन साल से रायगढ़ जिले में सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन शुरू किया है, जिससे अभिभावकों को अपने बेटे-बेटियों के लिए अच्छे, सुयोग्य वर-वधु खोजने की समस्या का सुखद हल निकले।इस साल भी इसका आयोजन 28 फरवरी 2021 दिन रविवार को निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, कलेक्ट्रेट के पास में किया जाएगा। जिसके प्रचार-प्रसार के लिए पाम्पलेट छपवाया गया है। जिसके विधिवत अनावरण के लिए रायगढ़ नगर पालिक निगम की महापौर और सतनामी समाज की गौरव श्रीमती जानकी काटजू जी को चुना गया।
महापौर श्रीमती जानकी काटजू जी ने भी इसका मान रखा और सतनामी समाज
युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पाम्पलेट का विधिवत विमोचन किया। और इस
कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन से सबको एक
छत के नीचे अपने लिए वर-वधु तलाशने का सुनहरा अवसर हमारे रायगढ़ के सतनामी
समाज के द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसका सभी लोगों को अवश्य ही फायदा
उठाना चाहिए। मैं अपने तरफ से आयोजन मण्डल को साधुवाद देना चाहती हूँ कि
उन्होंने मुझे इस काबिल समझा और मेरे हाँथों इसके पाम्पलेट का अनावरण
करवाया। मैं सभी आयोजन कर्ताओं को कार्यक्रम के लिए बधाई और धन्यवाद देती
हूँ जिन्होंने हमारे समाज की विवाह योग्य बहन-बेटियों और बेटों के लिए इस
कार्यक्रम को करने का निर्णय लिया।
इस पाम्पलेट विमोचन कार्यक्रम
में प्रमुख रूप से श्रीमती जानकी काटजू महापौर रायगढ़, हरिराम महिलाने,
शिवलाल अजगल्ले, अमृत काटजू, लक्ष्मण महिलाने पूर्व पार्षद, शैलेश मनहर,
मनीराम भारद्वाज, बलराम बघेल, बनवारी लाल डहरिया, राजा कुर्रे, हरिराम
खूँटे, सन्तराम खूँटे उपस्थित रहे।