रायगढ़ के कबाड़ किंग,मुन्ना कबाड़ी के कई ठिकानों पर सीजीएसटी ने मारी रेड…हो सकता है बड़ा खुलासा....
सेंट्रल जीएसटी रायगढ़ की टीम ने मंगलवार को मुन्ना कबाड़ी के दो ठिकानों पर दबिश दी। दो टीमें उसके कबाड़ गोदाम और घर पर देर रात तक जमी रही। सूत्रों के अनुसार रात 10 बजे तक जांच चल रही थी ।बताया जा रहा है की व्यापार के अनुपात में जीएसटी कम देने के अंदेशे पर छापा मारा गया है। सेंट्रल जीएसटी में हेराफेरी करने के संदेह में टीम मंगलवार को मुन्ना कबाड़ी के गढ़उमरिया स्थित कबाड़ गोदाम पहुंची । टीम को डिप्टी कमिश्नर पंकज खंडलकर लीड कर रहे थे ।
सुबह से हो रही कार्रवाई में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने के बाद टीम सावित्री नगर स्थित मुन्ना कबाड़ी के बंगले पर भी पहुंची। यहां रेवेन्यू से संबंधित सभी दस्तावेज खंगाले गए। साथ ही मुन्ना कबाड़ी तथा उसके अन्य सहयोगियों से पूछताछ की गई। रात लगभग 9.30 बजे गढ़उमरिया स्थित कबाड़ गोदाम में विक्कू कुमार और सहयोगी जांच में लगे थे। टीम ने बताया कि उनका एक दल सावित्री नगर स्थित बंगले पर है। डिप्टी कमिश्नर से बातचीत में उन्होंने बताया कि अभी तक दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है।
अब्दुल सलीम उर्फ मुन्ना कबाड़ी, जिले का बड़ा और चर्चित कबाड़ी है मुन्ना:-मुन्ना
कबाड़ी रायगढ़ के बड़े कबाड़ियों में शामिल है। पिछले 10 सालों में कई
विवादों से इसका नाता रहा है। बता दें की जिला पुलिस से लेकर सीआईडी तक
मुन्ना पर कार्रवाई कर चुकी है। सेंट्रल और स्टेट जीएसटी की टीम पहले भी
कार्रवाई कर चुकी है।