6 बच्चों के पिता ने पेड़ से लटककर कि आत्महत्या…मानसिक विछिप्त या आर्थिक तंगी के बना मौत का कारण?
रायगढ़ जिले के कोतरा थाना अंतर्गत ग्राम कोतरा से एक हृदय विदारक आत्महत्या की घटना सामने आयी जहां 45 वर्षीय अधेड़ ने पेड़ से लटककर अपनी ईहलिला समाप्त कर ली बताया जा रहा हैं कि वह 6 बच्चो का पिता था और मजदूरी करके अपने बच्चो का भरण पोषण करता था व आज तड़के सुबह भी मजदूरी के कार्य से घर से निकला था ज्ञात हो कि मृतक मानसिक रूप से विछिप्त था जिसके वजह से परिजनों को किसी अनहोनी का अंदाजा हुआ जिसके बाद वे मृतक को खोजने के लिए निकले जहां परिजनों ने उसे मोहल्ले से कुछ दूर खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका पाया।
पुलिस अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा हैं व मृतक शख़्स मानसिक रूप से विछिप्त था व कुछ माह पूर्व व बगल गांव खोखरा के तालाब में स्थित बीच खंबे में चढ़ गया था जिसे बड़े मसक्कत के बाद समझा बुझा के उतारा गया था।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम कोतरा निवासी 45 वर्षीय सेतकुमार सिदार पिता स्व. संतोष सिदार ने आज तड़के सुबह मोहल्ले से कुछ दूर स्थित खेत के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली व अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व घटना की जानकारी मिलते की कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची व बारी बारी से परिजनों का बयान दर्ज कर रही हैं व शव को पेड़ से उतारने की तैयारी कर रही हैं जिसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। उक्त घटना में आगे की जानकारी मिलने पर आपको अपडेट कर दिया जाएगा।