कोमाखान : बोरी से 185 पाऊच देशी महुआ शराब जप्त.
कोमाखान पुलिस ने 03 फरवरी 2021 को मोटर सायकल क्रमांक CG06 GM 3046 में चालक गोवर्धन साहू व हेमप्रकाश साहू के द्वारा एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 185 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब अवैध रूप से परिवहन करते मिलने पर मौके पर 34(2) आबकारी एक्ट की सम्पूर्ण कार्यवाही किया।
आरोपी- (1) गोवर्धन साहू उम्र 30साल ग्राम कोचर्रा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (2) हेमप्रकाश साहू उम्र 22 साल ग्राम कोचर्रा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में 185 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब प्रत्येक में 200 ML भरी कुल जुमला शराब 37,000 ML कीमती 10,000 रूपये, घटना में प्रयुक्त मो.सा. पल्सर काले रंग का क्रमांक CG06 GM 3046 कीमती 40000 रूपये को जप्त किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें