स्कूल का हेडमास्टर बच्चियों से करता था अश्लील हरक़त…पहले हुवी... - CG Sandesh

स्कूल का हेडमास्टर बच्चियों से करता था अश्लील हरक़त…पहले हुवी जमकर धुनाई, अब आरोपी शिक्षक सस्पेंड..

रायगढ़ जिले के बरलिया संकुल के बनखेता प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर द्वारा चौथी- पांचवी क्लास के बच्चों से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। बच्चों ने जब छेड़खानी की जानकारी परिजनों को दी तो ग्रामीण उग्र होकर स्कूल पहुंचे और पहले शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। छेड़खानी की शिकायत शिक्षा विभाग को मिलने पर आरोपी हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

पूरा मामला बीते गुरुवार का है कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल अभी ऑनलाइन व ऑफलाइन सोसल डिस्टेंसिग के साथ स्कूल भवन के बाहर क्लास चल रही है। बनखेता प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर शशिकांत गुप्ता ने स्कूल भवन के बाहर बच्चों को बैठाया। स्कूल में शिक्षक लोकेश सिंह भी थे। ग्रामीणों का आरोप है कि शशिकांत ने दो-तीन बच्चियों को स्कूल भवन में बुलाया और छेड़छाड़ करने लगा। इसकी शिकायत बच्चियों ने अपने परिजन से की। शिक्षक की ऐसी करतूत सुनकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और हेडमास्टर गुप्ता की जमकर धुनाई की। बनखेता के ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी बच्चियों ने इस तरह की शिकायत की थी लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया था। गुरुवार को बच्चियों ने फिर ऐसी शिकायत की।

मिली जानकारी अनुसार घटना के बाद डीईओ और बीईओ ने अनिल साहू ( एबीईओ) को बनखेता भेजा था। घटना की पुष्टि हुई है, हेडमास्टर शशिकांत के साथ मौजूद शिक्षक लोकेश सिंह ने भी कहा है कि बच्चों ने उनसे भी छेड़छाड़ की बात कही है। इस मामले में रिपोर्ट अफसरों को दी गई है। हेडमास्टर को सस्पेंड किया गया है। एक समिति इसकी जांच करेगी। छेड़छाड़ की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें