बागबाहरा : मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का कोमाखान में शुभारंभ
छत्तीशगढ़ को कुपोषण और एनीमिया मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के पहल पर जिला प्रशासाशन महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा जिले भर में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है,इसी तारतम्य में कोमाखान के माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मति उषा पटेल जी,जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद ,अध्यक्षता श्रीमती स्मिता हितेश चन्द्राकर जी ,जनपद अध्यक्ष बागबाहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती बसंता ठाकुर जी महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति महासमुंद,,श्री चन्द्रहास नाग जी म,एवं,बा,विकास कार्यपालन अधिकारी,एम आर यदु जी सी, ई, ओ,जनपद पंचयात बागबाहरा,श्री संतोष पटेल जी कांग्रेस कमेटी कोमाखान ब्लॉक अध्यक्ष,तेजन चन्द्राकर जी,हितेश चन्द्राकर जी ,माधव राव जी उपस्थित थे,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मति उषा पटेल जी ने अपने उद्बोधन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका,सहित कोमाखान क्षेत्र से आये माताएं एवं बहनों को संबोधित करते हुए कहा ,हमारे यसस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने आदिवासी बाहुल्य दंतेवाड़ा ,बस्तर क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की सुरुवात की थी दंतेवाड़ा की माताएं बहने और छह वर्ष से छोटे बच्चें इस योजना से लाभान्वित होकर कुपोषण मुक्त हुए तब इस योजना को प्रदेश भर में लागू किया गया है ।श्री मति पटेल जी ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका से अपील की गांव के माताएं बहनो को भोजन के रूप में हरी सब्जी पालक ,लाल भाजी ,मूनगा मटर ,बैगन और सलाद का सेवन प्रतिदिन खाने को प्रेरित करें,हमारे माता बहनें कुपोषण मुक्त और स्वस्थ रहेंगी तभी हमारी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और तंदरुस्त रहेगी क्योंकि बच्चे ही देश की भविष्य है,।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री मति स्मिता हितेश चन्द्राकर जी ने कहा सभी माता बहने अपने खान पान के साथ अपने बच्चे के खानपान और स्वास्थ पर विशेष ध्यान दें राज्य सरकार की यह योजना सराहनीय है और हम भी बागबाहरा विकास खंड को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है इसी के तहत बागबाहरा को मूनगा हब(सहजन की खेती) बनाने के लिए संकल्पित हूँ क्योंकि मूनगा की सब्जी में ,विटामिन प्रोटीन ,प्रचुर मात्रा में होता है,।
इसी क्रम में कार्यक्रम में सम्मलित सभी अतिथि गण कुपोषण मुक्त छत्तीशगढ़ बनाने का संकल्प लिए कोमाखान और आसपास इलाके से आये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा संतुलित आहार के रूप में भोजन की व्यस्था किया गया था सभी अतिथियों और कार्यक्रम में सम्मलित माताएं बहनों को भोजन कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।।