रामन्दाचार्य जयंती और गुरु यज्ञ में शामिल हुवे विधायक उत्तरी... - CG Sandesh

रामन्दाचार्य जयंती और गुरु यज्ञ में शामिल हुवे विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार,जिला सरपँच संघ अध्यक्ष मोती पटेल...

छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के तत्वाधान में जगतगुरु रामन्दाचार्य जयंती औऱ विश्व शांति यज्ञ का आयोजन माधोपाली में सम्पन्न हुवा। जिसमे वैष्णव समाज के अतिरिक्त अन्य समाज के श्रद्धालु भी सम्मिलित हुवे थे।


रामानंद स्वामी ने समाज के वंचितों को राम से जोड़ा--विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े
रामन्दाचार्य जयंती के अवसर पर लोकप्रिय विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने समाज को बताया कि उत्तर वैदिक काल मे मुगलों से हिन्दू त्रस्त थे ऊपर से समाज मे छुआछूत की दुर्भावना चरम पर था .! उस समय ब्राम्हण कुल में पैदा हुवे रामानंद जी ने जात-पात छुवा-छूत के खिलाफ़ जाकर सभी जाति और धर्म के लोगों को राम नाम का मंत्र दिया, एवं जीवन भर छुवा-छुत और जातिवाद के खिलाफत करते रहे।



जुलाहा और दलित को मन्त्र दीक्षा देकर भगवान तुल्य बनाने वाले हैं जगतगुरु रामन्दाचार्य:- अरुण मालाकार

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने सभा को सम्बोधित करते हुवे कहा कि गुरु की शक्ति बहुत सर्वोपरी होता है आज गुरु दीक्षा पाकर रामन्दाचार्य के शिष्य कबीर दास जी देव तुल्य माने जाते हैं। कलियुग में भगवान के साक्षात दर्शन करने वाली माँ मीरा बाई के गुरु रैदास जी भी श्री रामन्दाचार्य के शिष्य थे। मैं जब से गुरूयज्ञ की शुरुवात हुवी है तब से सम्मिलित होते आ रहा हूँ, वैष्णव जन और क्षेत्र के जनता का प्यार पाकर गौरवान्वित महसूस करता हूं। और जल्द ही समाज भवन के लिए मुख्यमंत्री से अपने स्तर में समाज के प्रतिनिधियों के साथ बात करूंगा।


सरपँच संघ अध्यक्ष मोती पटेल ने वैष्णव समाज भवन के लिए की जमीन दान की घोषणा:-

जगतगुरु रामन्दाचार्य जयंती और गुरूयज्ञ के प्रारंभ से वर्तमान तक प्रत्येक यज्ञ में सम्मिलित होकर वैष्णव समाज के लिए हर वक्त सहायता के लिए खड़े रहने वाले, मोती पटेल ने समाज के लिए वैष्णव भवन के लिए ज़मीन देने की घोषणा की। मोती पटेल के घोषणा से समस्त वैष्णव समाज मे हर्ष व्याप्त है।



समस्त दानदाता एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न हुआ जयंती एवं महायज्ञ:- विश्वनाथ बैरागी

जिला वैष्णव महासचिव विश्वनाथ बैरागी ने बताया कि यह यज्ञ और जयंती सिर्फ वैष्णवों का नही अपितु हर समाज का है क्योंकि वैष्णव परिवार गाव में अपने यजमानों पर ही निर्भर रहते हैं एवं पूजा-पाठ , कर्मकांड करके जीवन यापन करते हैं। इस यज्ञ में भी वैष्णव समाज के अलावा अन्य समाज के बन्धुओं का सहयोग प्राप्त था। विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने भव्य भंडारा हेतु 5001 की राशि सरपँच संघ अध्यक्ष मोती पटेल ने यज्ञ हेतु 5001 रुपये बीडीसी महोदय ने 1100 दान में दिये। इसके अलावा भी श्याम पटेल ( बरभाठा), रमेश भानु प्रताप पटेल (फर्सवानी), सरपँच कपरतुंगा, एवं पंचराम पटेल (माधोपाली) ने एक-एक कट्टा चावल भंडारा हेतु सहायता प्रदान किया था। इसके अलावा भी कई श्रद्धालुओं ने अपने सहयोग से इस यज्ञ को सफल बनाया।



कोसीर एवं बरमकेला मंडल के वैष्णव जन भी यज्ञ में रहे उपस्थित:-

इस वर्ष रामन्दाचार्य जयंती सिर्फ सारंगढ़ अंचल तक ही सीमित नही रहा अपितु कोसीर मंडल, बरमकेला मण्डल के पदाधिकारियों ने भी जयन्तिवमे सिरकत की जिससे आगामी वर्षों में इस यज्ञ की भव्यता बढ़ने की पूरी-पूरी संभावना है। एवं वैष्णव समाज मे एकता की भावना को भी प्रदर्शित करती है।



अन्य सम्बंधित खबरें