दैनिक राशिफलः शनिवार, 6 फरवरी, 2021, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपथी
तिथि 👉 नवमी 08:15 तक तत्पश्चात दशमी अहोरात्र
पक्ष -्👉- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र 👉 अनुराधा 17:18 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
योग 👉 ध्रुव 16:36 तक
करण 👉- गर 08:15 तक
करण 👉 वणिज 19:20 तक
वार👉 शनिवार
मास 👉 माघ मास
चन्द्र राशि 👉 वृश्चिक
सूर्य राशि 👉मकर
ऋतु 👉शिशिर
आयन 👉 उत्तरायन दक्षिण गोल
संवत्सर 👉 प्रमादी
विक्रम संवत 👉-2077
शाके 👉1942
कलियुगाब्द 👉-5122
सूर्योदय 👉🌞06:49
सूर्यास्त 👉🌕 17:51
दिनमान 👉11:02
रात्रिमान👉 -12:58
चन्द्रास्त 👉🌚 12:36
चन्द्रोदय 👉🌙 26:47
शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा करना वर्जित है ,यदि यात्रा अतिआवश्यक हो तो लौंग अथवा कालीमिर्च खाकर यात्रा कर सकते हैं शनिवार को पश्चिम दिशा की यात्रा लाभप्रद होती है लेकिन गोधूलि बेला में यात्रा नही करनी चाहिए
शनिवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए , क्योंकि ऐसा करने से मृत्यु का कारण होता है,, परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी, बाल बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है
आज का राशि फल
मेष राशि >> कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।
वृष राशि >> आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। खाली वक्त्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं।
मिथुन राशि >> मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन लज़ीज़ मिठाई जैसा है।
कर्क राशि >> आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। अपने घर से बाहर निकलते समय अपने जरुरी सामान को एक बार जरुर देख लें।
सिंह राशि >> ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।
कन्या राशि >> और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें।
तुला राशि >> आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि >> लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. आज आपको अपनी होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए।
धनु राशि >> असुरक्षा/ दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।
मकर राशि >> आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें।
कुम्भ राशि >> आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।
मीन राशि >> अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति शिक्षक m.a. संस्कृत हस्तरेखा वास्तु दोष कालसर्प दोष पितृ दोष घरेलू कलह विवाह विलंब बच्चों के पढ़ाई में अवरोध राजयोग भाग्योदय व्यापार में नुकसान अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 📞99 268 265 70