बेहतर कार्य के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र - CG Sandesh

बेहतर कार्य के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को रायपुर आइजी डा. आनंद छाबड़ा ने वर्ष 2020 मे जिला पुलिस द्वारा किए बेहतर कार्य की सराहना करते पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर और जिले के सभी अधिकारियों को इसका श्रेय दिया। बुधवार को रायपुर रेंज के आइजी डा. आनंद छाबड़ा एक दिवसीय प्रवास पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने थाना प्रभारियों की बैठक ली और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने प्रयास करने कहा।

उन्होंने कहा कि बेटियां जब घर से बाहर निकलें तो उनके परिजनों को पूर्ण विश्वास होना चाहिए कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में समय निकालकर आमजनों से मुलाकात करें, उनकी समस्याएं सुनें और उन समस्याओं को दूर करें। उन्होंने विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने की सलाह भी दी। इससे पूर्व डा छाबड़ा ने कोरोनाकाल में बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को कोरोना वारियर्स के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही जिले की 54 पुलिसकर्मियों को उनके कार्य के प्रति ईमानदारी और लगन के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया। इस दौरान जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद थे।

सम्मानित पुलिस कर्मचारियों में मिनेश ध्रुव, सोनचंद डहरिया, संदीप भोई, हेमन्त नायक, हरिश साहू, शंकर ठाकुर, एकलव्य बैस, त्रिनाथ ग्वाल, श्रवण दास, यशवंत मन्नाा्‌डे, शुभम पाण्डेय, भेंटनारायण सिन्हा, रूपानंद गडतिया, विरेन्द्र तिवारी, भुपेन्द्र चन्द्राकर, रवि यादव, ललित कुमार यादव, महेन्द्र यादव, मनोरथ दीवान, फलेश वर्मा, भुनेश्वर बंजारे, विजय डहरिया, दासरथी सिदार, नीरा यादव, विकास साहू, सिरती भोई, लखेश्वर चौधरी, राजकुमार वर्मा, चुम्मन दीवान, सुनील यादव, तोषराम दीवान, गोविंद बेहरा, मनोज कोसरिया, सालिक राम धुव, सरोज बारिक, चितरंजन प्रधान, श्रीकांत भोई, गुलोचन वर्मा, जैकी प्रधान, संतोष सवरा, छत्तररदास पाटिल, रमाकांत त्रिपाठी, सुशांत बेहरा, शोभाराम वर्मा, राजेश प्रधान, रामशरण पात्रे, हरिवंधु बारिक, भोजराम दीवान, चम्पलेश ठाकुर, युगल पटेल, राजकुमार रात्रे, संजय सोनी, नरेन्द्र बिसी, विरेन्द्र नेताम, दिनेश साहू आदि शामिल हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें