कोमाखान में रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन - CG Sandesh

कोमाखान में रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

संसदीय सचिव खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव जी के प्रिय अनुज स्व. मिलाप यादव एवं राकेश यादव जी के स्मृति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान द्वारा रात्रिकालीन 12 दिवसीय टेनिश बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रखा गया था जिसका 5फरवरी को समापन हुआ,जिसमे 32 टीम ने भाग लिया जिसके फाइनल मैच कोमाखान यूथ बनाम स्वास्थ कर्मी महासमुंद के टीम के बीच खेला गया,कोमाखान की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 69 रन बना कर महासमुंद टीम को जीत के लिए 70 रन का लक्ष्य दिया जिसे स्वास्थ कर्मी महासमुंद की टीम ने 7 ओवर में 70 रन बना कर 7 विकेट से विजय प्राप्त कर लिया ।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि  मुकेश यादव जी जनपद उपाध्यक्ष पिथौरा थे,उन्होंने खिलाड़ियों एवं सभी दर्शको को संबोधित करते हुए कहा इस तरह के आयोजन से से लोगो मे एकता और भाईचारा का और अनुशासन का विकास होता है ,उन्हें खुशी होगी कि कोमाखान क्षेत्र से भी कोई खिलाड़ी ,महेन्द्र सिंह धोनी ,विराट कोहली,बनकर निकले कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तेजन चन्द्राकर जी पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष जी ने कहा खिलाड़ी जज्बा और जुनून बनाये रखे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता ,ग्रामीण क्षेत्र में भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी और प्रतिभा है सिर्फ उनको उचित मंच की जरूरत है इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में स्वस्थ्य तन और स्वस्थ मन का भी विकास होता है.

वही आयोजक समिति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के अध्यक्ष श्री संतोष पटेल जी ने कार्यक्रम में आये समस्त अतिथिगण ,दर्शकगण ,कोमाखान के सभी व्यापारी बंधुओं ,समस्त एवं ब्लॉक कांग्रेस के सभी सदस्य सहित कोमाखान के ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्रेम आशीर्वाद और सहयोग के बिना इस कार्यक्रम का आयोजन हो पाना मुश्किल था लेकिन ये आपका प्रेम स्नेह और आशीर्वाद ही है जो आप सभी मिलकर बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीन रात एक कर दिए आप सभी को मैं धन्यावाद कह भी दु तो वह शब्द छोटा पढ़ जाएगा फिर भी मैं अपने दिल की गहराइयों से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से आप सभी का आभार व्यक्त करता और पुनः दिल से धन्यवाद प्रेषित करता हु,,कार्यक्रम में उपस्थित ,भूपेंद्र ठाकुर जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष ,रविनिषाद जी ,ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ,राहुल सलूजा जी एल्डरमेन ,मधु नारंग शह जान पाशा जी ,कान्तिमहाराज,प्रदीप यादव जी ,उत्तम राणा जी,वाजिद खान जी ,राजू जैन , हरिशंकर यादव ,तूफान दीवान जी ,हुमेश यादव जी ,गुलजार खान ,पोखन महानन्द,मनोज चौधरी, ओंकार ठाकुर जी,शुभम बाग जी मिनेश्वर साहु ,सुफल साहू,नूतन पटेल,मनोहर ठाकुर भूपत दीवान ,भुवन साहू, कमलेश साहू ,प्रीतम साहू,सुनील जैन ,राहुल  वास,प्रत्युष बाबा,समीर खान ,देवेन्द्र देवागन,शशांक श्रीवास, एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे ।कार्यक्रम में कमेंटेटर नरेन्द्र जैन और स्कोर लेखन में लेखराम यादव जी का विशेष भूमिका रही,स्वास्थ कर्मी महासमुंद की टीम को जीत की बधाई देते हुए ट्राफी और 25000 रु.नगद इनाम दिया गया,कोमाखान की टीम को दूसरा इनाम के रूप में ट्राफी और 15000रु.प्रदान किया गयाक्रिकेट मैच के दौरान सांस्कृकितक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था समापन समारोह में कोमाखान एवं आसपास इलाके से दर्शक गण मौजूद रहे ,और समापन रोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उत्साह पूर्वक आनन्द उठाये।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें